Ram Charit Manas with chopai Doha Arath
जय श्री राम ।
रामचरितमानस तुलसीदास जी द्वारा रचित एक धार्मिक ग्रन्थ है जो श्री राम चन्द्र जी के जीवन पर आधारित है । राम चन्द्र जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है । किस तरह उन्होंने मर्यादा में रहते हुए हर एक काम को हर फर्ज को हर रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से निभाया ।
रामचरित मानस का हर किरदार अपने-आप में एक मिसाल है । पिता का अपने पुत्रों के प्रति प्रेम, भाईयों का प्रेम, पत्नी का सहयोग , और राजा का धर्म । सब कुछ अपने-आप में एक मिसाल है ।
शिक्षा की बात करें तो जितनी शिक्षा एक इंसान को रामचरित मानस से मिलती है ओर कहीं भी नहीं । एक राजा को कैसा होना चाहिए, पुत्र को कैसा होना चाहिए, पति-पत्नी को कैसा होना चाहिए, भाईयों को कैसा होना चाहिए । और सबसे बढ़कर एक इंसान को कैसा होना चाहिए । कैसे एक इंसान के अंदर प्यार और दया की भावना होनी चाहिये । ये सब रामचरित मानस के अंदर हमें देखने को मिलता है ।
आज के समय में जहां हमारी युवा पीढ़ी, हमारे बच्चे इन सब गुणों से , अपनी संस्कृति से दूर हो रहे है तो एसे समय में उन्हें जाग्रत करना आवश्यक हो जाता है । हमारी युवा पीढ़ी को पता होना चाहिए कि हिन्दूत्व के बारे मे, सनातन धर्म के बारे में, हमारी संस्कृति के बारे में ।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने ये छोटी सी कोशिश की है । रामचरित मानस को पूरा अर्थ सहित पढ कर उनकी वीडियो बना कर यू ट्यूब पर डाली है। जिस से हर कोई फायदा उठा सके । वो लोग जो रामायण पढ नही सकते या पढ़ना नहीं जानते वे सब लाभ उठा सके ।
जय श्री राम ।

Comments
Post a Comment